क्या होता है Paid Preview ? जिसके नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स भर रहे अपनी जेब, जानें कैसे करते हैं बुकिंग
Dhurandhar 2 Paid Preview: धुरंधर फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब धुरंधर 2 को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है, लेकिन लोगों का एक्साइटमेंट लेवल देखते हुए मेकर्स ने नई रणनीति खेली है। जी हां, मेकर्स ने अच्छा पैसा कमाने के लिए पेड प्रीव्यू का रास्ता चुना है। मेकर्स ने जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था उसी के साथ ही यह भी घोषणा कर दी थी कि 18 मार्च को शाम को 5 बजे पेड प्रीव्यू शुरू किया जाएगा। पेड प्रीव्यू के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग की जोरों शोरों पर है।

Dhurandhar 2 Paid Preview Advance Booking- ताबड़तोड़ चल रही है ए़डवांस बुकिंग
सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू की बुकिंग अभी तक 18.66 करोड़ रुपये की हो चुकी है। अभी तक शोज के बुकिंग की बात करें तो 8337 टोटल शोज की बुकिंग हो चुकी है। आपको बता दें कि यह कमाई ब्लॉक सीट्स के बिना है। वहीं ब्लॉक सीट्स की कमाई के साथ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 23.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की धुंआधार कमाई को देखते हुए अब यह देखना होगा कि क्या धुरंधर पवन कल्याण की फिल्म OG को पीछे छोड़ पाएगी ?
क्या होगा है Paid Preview ?
जो भी फिल्म अपने आधिकारिक रिलीज से पहले रिलीज की जाती है। (कुछ घंटे पहले या एक दिन पहले) इस फिल्म को रिलीज करने के लिए चुनिंदा सिनेमाघरों का चयन होता है उसे पेड प्रीव्यू कहते हैं। बता दें कि यह मेकर्स की रणनीति होती है जिससे फिल्म रिलीज वाले दिन अच्छा परफॉर्म कर पाए। और पेड प्रीव्यू के जरिए मेकर्स टिकटों की कीमतों में उछाल कर अपनी जेबें भर सकें। पेड प्रीव्यू से फिल्म का बज़ काफी बढ़ जाता है और फिल्म रिलीज डेट पर बेहतरीन परफॉर्म करती है।
कैसे करें पेड प्रीव्यू की बुकिंग
वहीं पेड प्रीव्यू के बुकिंग की बात करें तो इसे आप Book My Show, Paytm Movies या फिर PVR में भी जाकर बुक कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप 'Paid Preview' 'Fans Show' सेक्शन का चयन करके शो बुक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











