..................... Dhurandhar 2: Aditya Dhar send legal notice to Santosh Kumar who claim the scrip was copied - Hindi Filmibeat

'Dhurandhar' फिल्म को 'Copy' बताने वाले संतोष कुमार को आदित्य धर ने भेजा लीगल नोटिस

Aditya Dhar send legal notice to Santosh Kumar: धुरंधर फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के पहले पार्ट के बाद फिल्म के दूसरे पार्ट ने तो गर्दा उड़ा दी है। फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है। हर किसी की जुबान पर बस धुरंधर ही धुरंधर है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर भूचाल मचा दिया है। इस फिल्म को देखने के बाद तो अब फैन्स पार्ट 2 के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Dhurandhar 2

आदित्य धर ने भेजा लीगल नोटिस

जहां एक तरफ फिल्म की वाहवाही हो रही है वहीं दूसरी ओर एक फिल्ममेकर ने आदित्य धर की इस फिल्म को कॉपी बताया है। दरअसल संतोष कुमार ने 31 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर यह दावा किया कि साल 2023 में आई फिल्म 'डी साहब' की स्क्रिप्ट 'धुरंधर 2' से मेल खाती है। उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट स्क्रीनराइटर एसोशिएशन में रजिस्टर करवाई थी, लेकिन धुरंधर के मेकर ने इससे छोड़छाड़ की।

फिल्म की कहानी को लेकर छिड़ी जंग

संतोष कुमार के इस बयान ने सभी को चौंका दिया। वहीं फिल्म के राइट्स को लेकर बातें सुन अब आदित्य धर ने एक्शन लिया है। जी हां, बताया जा रहा है कि आदित्य धर ने संतोष कुमार के खिलाफ लीगल नोटिस जारी करवाया है। HT की रिपोर्ट के मुताबिक संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेजा जा चुका है। जबकि संतोष कुमार का कहना है कि आदित्य धर ने उन्हें किसी भी प्रकार का लीगल नोटिस नहीं दिया है बल्कि उनकी टीम की ओर से एक मेल आया है।

मैसेज मत करो कोर्ट में मिलो...

मेल में उन्होंने कहा कि मैं पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहा हूं तो मैंने भी कहा दिया कि मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। मुझे मैसेज ना करें कोर्ट में मिलें। जबकि धुरंधर की टीम का कहना है कि जो भी आरोप संतोष कुमार द्वारा लगाए जा रहे हैं वह सरासर झूठे हैं। फिल्म की कहानी को आदित्य धर ने खुद लिखा है। जिसके राइट्स उन्होंने सितंबर 2023 में ही रजिस्टर करवा लिए थे। जबकि संतोष कुमार ने अपने राइट्स नवंबर साल 2023 में रजिस्टर करवाए हैं।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X