कंगाल है धुरंधर 2 का ये एक्टर.. एकाउंट में हैं 2500, महंगे टिकट के चलते नहीं देख पाया खुद की फिल्म

Dhurandhar 2 Auto Driver Actor: एक ओर धुरंधर की चकाचौंध और करोड़ो में खेलते स्टार्स.. वहीं दूसरी तरफ तंगी और बदहाली। एक सिक्के के दो पहलू होते हैं और ऐसा कुछ धुरंधर 2 के एक एक्टर के साथ हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

Dhurandhar 2

सभी लोग रणवीर सिंह की फिल्म देख रहे हैं तो वहीं धुरंधर का एक एक्टर ऐसा भी है जो कि पैसों की तंगी के चलते ये फिल्म नहीं देख पाया है। बता दें कि ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि एक ऑटो रिक्शा चालक की छोटी भूमिका निभाने वाला शख्स है जो कि रणवीर सिंह को लेकर एक सीन ऑटो रिक्शा चलाता हुआ नजर आया था। बता दें कि इस एक्टर ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है क्योंकि उनके पास पैसे नहीं हैं।

Also Read
Dhurandhar 3: धुरंधर 3 बनेगी या नहीं? खुद आदित्य धर ने बता डाली सच्चाई, कलेजा मजबूत करके पढ़ें रिपोर्ट
Dhurandhar 3: धुरंधर 3 बनेगी या नहीं? खुद आदित्य धर ने बता डाली सच्चाई, कलेजा मजबूत करके पढ़ें रिपोर्ट

Dhurandhar 2 Actor Did not watch film: इस एक्टर ने नहीं देखी फिल्म

सोशल मीडिया पर इस एक्टर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पैसों की तंगी को लेकर बात करता हुआ नजर आ रहा है। एक्टर ने कहा, "मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। टिकट लगभग 500 रुपये के हैं, और जैसा कि आप जानते हैं, फिल्म अभी हाल ही में रिलीज हुई है, इसलिए मैं इसे अभी तक नहीं देख पाया हूं।''

आगे कहा, ''बच्चों ने फिल्म दिखाने के लिए कहा तो मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं, और कुल खर्च 2,500 रुपये होगा। 2,500 रुपये तो हम महीने भर में ही बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें नहीं ले गया। मैंने उनसे कहा कि हम थोड़ा इंतजार करेंगे और बाद में देखेंगे।" इसके बाद इस एक्टर का ये बयान सुर्खियों में हैं। लोगों का कहना है कि कायदे में प्रोडक्शन हाउस को फिल्म दिखाने का इंतजाम करना चाहिए।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस बयान को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी सर को टैग करें।'' एक ने लिखा, ''तो अभी तुरंत क्यू देखें और 500 का टिकट आईनॉक्स पीवीआर की पिछली सीट पर है...इंतजार करो... 100 में मिलेगी।'' एक ने लिखा, ''यह बच्चों के लिए नहीं है, इसलिए आप अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। बिल्कुल आसान!'' एक ने लिखा, ''सभी को रणवीर सिंह को टैग करना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X