Dhurandhar 2 के 500 शोज हुए कैंसिल, नाराज हुए थिएटरों के मालिक, बोले- उन लोगों को क्या फर्क पड़ेगा...
Dhurandhar 2 : आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन बीते दिन पेड प्रीव्यू के दौरान काफी अफरा तफरी मची। क्योंकि कई शोज कैंसिल हो गए थे। जहां लोग महंगी टिकट लेकर फिल्म देखने के लिए आए उन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद मराठा मंदिर के मालिक मनोज देसाई ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की थी।

फिल्म को लेकर मच रही है अफरा तफरी
बता दें कि पेड प्रीव्यू के बाद फिल्म के पहले दिन भी शोज के लगातार कैंसिल होने और शो के देरी से शुरू होने की वजह से फैन्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस स्थिति को देख आदित्य धर ने बयान जारी किया, लेकिन वहीं थिएटर के मालिक ने जमकर नाराजगी दिखाई और उन्होंने खुलकर बात भी की। मराठा मंदिर के मालिक मनोज देसाई ने इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे जियो स्टूडियोज पर गुस्सा किया। उन्होंने कहा कि 'हमें KDM ही नहीं दिया गया तो हम फिल्म कैसे चलाएं ?'
500 शोज हुए कैंसिल
बता दें कि पूरे भारत में 500 शोज कैंसिल हुए हैं। गेटी में 2, गैलेक्सी में 2, मराठा में 2 इसी के साथ ही पूरे भारत में कुल मिलाकर 500 शोज कैंसिल हुए हैं। क्यों क्योंकि केडीएम नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका मुहूर्त शाम को 5 बजे शो शुरू करने का था, हम तैयार थे, लेकिन उसके बाद भी हमें KDM नहीं दिया गया। शो शुरू होने के दो घंटे बाद KDM भेजा गया। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। उन लोगों ने तो धुरंधर से अच्छा पैसा कमा लिया, लेकिन फिर भी इतने सारे शोज़ कैंसिल होने की उन्हें परवाह ही नहीं थी।
क्या होता है KDM
KDM-Key Delivery Message होता है। एक एन्क्रिप्टेड XML फाइल जो कि डिजिटल सिनेमा पैकेज को अनलॉक करने के लिए होता है। यह एक तरह से सिक्योरिटी का काम करता है। KDM चुनिंदा थिएटरों को दिया जाता है जो कि एक निश्चित समय सीमा तक ही रहता है। यह पायरेसी के खिलाफ डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट टूल के रूप में काम करता है। कोई भी थिएटर तब तक फिल्म नहीं चला सकता जब तक उन्हें KDM ना मिल जाए।


Click it and Unblock the Notifications











