धुरंधर के बाद अब ध्रुव राठी ने दीपिका पादुकोण-जाह्नवी कपूर के खिलाफ उगला जहर, खोले दिए सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट

Dhruv Rathi On Actress Beauty Treatment: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होते ही हर तरफ चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और लोगों का क्रेज अभी भी बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का ऐलान भी कर दिया है, जो मार्च 2026 में सिनेमाघरों में आने वाला है। लेकिन फिल्म की सफलता के साथ ही विवाद भी शुरू हो गए हैं।

Dhruv Rathi On Actress Beauty Treatment

इस बार विवाद की वजह बने हैं यूट्यूबर ध्रुव राठी। ध्रुव ने निर्देशक आदित्य धर की फिल्म पर तंज कसते हुए इसे एक "अच्छी तरह से बनाई गई प्रचार फिल्म" कहा और यहां तक कह दिया कि ऐसी फिल्में "खतरनाक" हो सकती हैं। इसके बाद मामला तब और बढ़ गया, जब उन्होंने रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर भी टिप्पणी कर दी।

दरअसल, ध्रुव राठी ने हाल ही में यूट्यूब पर 'बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की नकली खूबसूरती' नाम से एक वीडियो डाला। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि जिस खूबसूरती को लोग कुदरती मानते हैं, वह अक्सर डॉक्टरों और ट्रीटमेंट्स का नतीजा होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सेलेब्रिटीज ऐसे ब्यूटी ट्रीटमेंट कराते हैं, जिससे आम लोग खुद को कमतर महसूस करने लगते हैं।

वीडियो में ध्रुव ने नाक की सर्जरी, लिप फिलर्स, फैट हटवाना, जॉलाइन बनवाना, फेसलिफ्ट और बोटॉक्स जैसी आम प्लास्टिक सर्जरी के बारे में आसान भाषा में समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि कई सितारे खुद मान चुके हैं कि उन्होंने सर्जरी करवाई है, जबकि कुछ पर लगाए गए आरोप गलत भी निकले हैं।

ध्रुव ने यह भी दावा किया कि काजोल, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों ने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट लिया है। उनके मुताबिक, करियर के शुरुआती दिनों में ये अभिनेत्रियां थोड़ी सांवली दिखती थीं, लेकिन अब उनका रंग काफी साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि कई अभिनेत्रियां इसके लिए ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लेती हैं और धूप से बचने का खास ध्यान रखती हैं।

ध्रुव की ये बातें दीपिका और रणवीर के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कड़ी आलोचना की। इसी वीडियो में अभिनेत्री जान्हवी कपूर का भी जिक्र किया गया था, जिसे लेकर विवाद और बढ़ गया। बाद में ध्रुव को वीडियो के थंबनेल से जान्हवी की फोटो हटानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी ने यह वीडियो 25 दिसंबर को यूट्यूब पर डाला था। इसके बाद यह वीडियो रेडिट समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया और अब तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X