Dhruv Rathee ने पत्नी को धोखा दिया? वायरल अफवाहों पर बोले YouTuber, जवाब सुन ट्रोल्स भी रह गए हैरान!
Dhruv Rathee Viral Rumours: पॉपुलर यूट्यूबर और पॉलिटिक्स को लेकर अपनी राय रखने वाले और साथ ही अनोखे फैक्ट्स बताने वाले ध्रुव राठी हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह को लेकर सुर्खियों में आ गए। दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपनी जर्मन पत्नी को धोखा दिया है। यह चर्चा ऑनलाइन चल रहे 'Spill the Tea' ट्रेंड से शुरू हुई, जिसमें बिना किसी सबूत के यह बात फैलाई गई कि ध्रुव ने चार-पांच महीने पहले किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ फ्लर्ट किया था।

इस वायरल दावे की सबसे बड़ी कमजोरी यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई सबूत नहीं दिया गया। ना तो चैट्स, ना कॉल रिकॉर्ड्स और ना ही कोई फोटो या वीडियो सामने आया। इसके बावजूद यह अफवाह तेजी से फैलती चली गई और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई।
ध्रुव राठी का जवाब
अफवाहों पर नाराज होने के बजाय ध्रुव राठी ने 17 जनवरी को लगभग 55 सेकंड का एक वीडियो शेयर कर सबको चौंका दिया। वीडियो में वह पूरे आत्मविश्वास और हल्के-फुल्के अंदाज़ में इन आरोपों का मज़ाक उड़ाते नजर आए। उन्होंने कहा कि कहानी गढ़ने वालों ने इसमें जरा भी मेहनत नहीं की और बिना सबूत के ऐसे आरोप लगाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
'अगली बार बेहतर कहानी बनाना'
वीडियो में ध्रुव राठी बिना किसी का नाम लिए कहते हैं कि चार-पांच महीने पहले किसी इंफ्लुएंसर के साथ फ्लर्ट करने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सबूत ज़ीरो हैं, तो ऐसी अफवाहों पर गंभीर प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को "अगली बार थोड़ा बेहतर प्रयास करने" की सलाह भी दी।
सोशल मीडिया पर मिला फैंस का जबरदस्त सपोर्ट
ध्रुव राठी के इस बेपरवाह और शांत रवैये को उनके फॉलोअर्स ने खूब सराहा। कई यूज़र्स ने कमेंट कर लिखा कि उन्होंने बिना वजह के आरोपों को बेहद समझदारी और ह्यूमर के साथ हैंडल किया। समर्थकों का मानना है कि जब भी ध्रुव राठी अपने वीडियो के जरिए राजनीति और गवर्नेंस पर सवाल उठाते हैं, तब ऐसे निजी हमले अचानक तेज़ हो जाते हैं।
लोगों का दावा और राय
कुछ लोगों का कहना है कि ध्रुव राठी की लोकप्रियता और उनके वीडियो, जिन्हें 25 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स देखते हैं, ही इस तरह की अफवाहों की वजह बनते हैं। वहीं, उनके सपोर्टर्स का मानना है कि आलोचना और ट्रोलिंग अब उनके काम का एक हिस्सा बन चुकी है, जिसे वह बखूबी संभालना जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











