Dhruv rathee ने किया एल्विश यादव पर पलटवार, गुस्से में बोले- तू झूठा, अनपढ़, बेवकूफों का सरदार है जो...

Dhruv Rathee

Dhruv Rathee Video: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी और एल्विश यादव के बीच तकरार आए दिनों देखी जाती है। दोनों के बीच की तू-तू मैं-मैं जमकर सुर्खियां बटोरती है। ऐसा कोई मौका नहीं जाता जब ध्रुव राठी एल्विश को और एल्विश ध्रुव राठी को रोस्ट ना करते हों। बता दें कि पिछली बार एल्विश यादव ने जमकर ध्रुव राठी पर उंगलियां उठाई थीं। उन्होंने ध्रुव राठी का संबंध पहले तो आम आदमी पार्टी से जोड़ा था। एल्विश का कहाना था कि ध्रुव राठी AAP के लिए गाना बनाते थे।

इतना ही काफी नहीं था कि एल्विश यादव ने अपने पुराने वीडियो में यह भी दावा किया था कि ध्रुव राठी का एक साथी आदिल अमन पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ षडयंत्र रच रहा था। वह ब्राह्मणों और महिलाओं को लेकर भी कड़वे शब्द बोल रहा था। इसके अलावा एल्विश ने ध्रुव राठी का संबंध पूर्व IAS हर्ष मंदर के साथ भी जोड़ा जो CAA के विरोध में भाषण दे रहे थे। एल्विश का कहना था कि ध्रुव राठी जो भी वीडियो बनाते हैं वह हर्ष मंदर के लेख के बाद बनती है। इसके अलावा भी एल्विश यादव अपने पुराने वीडियो में कई दावे कर चुके हैं। जो आप नीचे इस वीडियो में देख सकते हैं।

वहीं अब एल्विश की बातें सुन ध्रुव राठी चुप नहीं बैठे। ध्रुव राठी ने भी एल्विश यादव को करार जवाब दिया है। पहले तो ध्रुव राठी एल्विश को उल्टा सीधा बोलते हैं। उन्होंने एल्विश की तुलना बिटौड़े से करते हुए एक हरियाणवी कहावत बोलते हैं कि 'बिटौड़े के मुंह से उपले ही निकलेंगे'। पहले तो उन्होंने एल्विश को रिप्लाई देते हुए आदिल अमन की बात की उन्होंने कहा कि जिसे एल्विश मेरा साथी आदिल अमन बात रहा है वह कोई और है। जो मेरे फेसबुक से जुड़ा आदिल अमन है वह दोनों अलग हैं।

ध्रुव राठी ने कहा कि आदिल अमन मेरे फेसबुक ग्रुप का एडमिन था, लेकिन बाद में उसने कुछ भड़काऊ पोस्ट किए तो मैंने उसे हटा दिया और बाद में मैंने फिर ग्रुप ही बंद कर दिया था। इस बात को लंबा समय निकल गया है और अब एल्विश इसपर अपने मन से कहानी बना रहा है। इसके बाद ध्रुव राठी पीएम मोदी पर भी निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कई मुद्दों पर बीजेपी का संबंध ISI से भी जोड़ने की कोशिश की। इसके बाद वह एल्विश से सवाल करते हैं क्या अब बीजेपी से काउंटर मांगेगा ?

तू बस व्यूज और फॉलोअर्स के लिए करता है। क्योंकि तुझे पता है कि इस तरह से यूट्यूब पर करियर बनाया जा सकता है। एक लिमिट तक ही लोग इस ड्रामे को बर्दाश्त करेंगे इसके बाद लोगों को पता चल जाएगा कि तू ये सब सिर्फ पैसों के लिए करता है। व्यूज के लिए करता है। इसके अलावा वह यह भी कहते हैं कि जो भी तूने अपने वीडियो में कहा है वह लोग तेरे ऊपर केस कर सकते हैं। मैं भी तेरे ऊपर डिफेमेशन का केस कर सकता हूं फिर मत रोना। अधिक जानने के लिए देखें ध्रुव राठी का पूरा वीडियो। जहां वह एल्विश को बेवकूफों का सरदार कहते नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dhruv rathee elvish yadav youtube
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X