Dhruv Rathee Baby: पापा बने ध्रुव राठी, शेयर की बच्चे की सबसे पहली मासूम तस्वीर, जानिए बेटा या बेटी?

Dhruv Rathee Becomes Father

Dhruv Rathee Becomes Father: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ध्रुव राठी पापा बन गए हैं। ध्रुव ने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज़ अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर की है। ध्रुव राठी की विदेशी पत्नी जूली ने बेटे को जन्म दिया है। स्टार ने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है और नेटिजंस इस बच्चे की मासूमियत पर दिल हार रहे हैं।

ध्रुव राठी ने 9 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी जूली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ध्रुव राठी बेहद ही खुशी से पोज देते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी जूली अपना बेबी बंप शो कर रही हैं।

पहली तस्वीर में ध्रुव राठी और जूली साथ में पोज देते हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में जूली की सोलो तस्वीरें हैं। इन खास पलों को शेयर करने के साथ ही ध्रुव राठी कैप्शन में लिखते हैं कि सितंबर महीने में बेबी राठी इस दुनिया में कदम रखने जा रहा है। बता दें कि इन तस्वीरों पर जमकर लोगों में कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

एक इंटरव्यू में ध्रुव राठी ने खुलासा किया था कि वह और जूली तब मिले जब दोनों लगभग 19 साल के थे। जब वह जूली से मिले थे तब वह थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। बोले- मुझे शर्म आ रही थी, लेकिन फिर दोनों रोजाना मिलने लगें। ऐसे ही दोनों की धीरे-धीरे बात शुरू हुई। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे फिर 24 नवंबर 2021 को ध्रुव राठी ने ऑस्ट्रिया के वियना में बेल्वेडियर पैलेस में जूली से शादी की थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूट्यूबर ध्रुव राठी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी ध्रुव राठी और एल्विश की लड़ाई चलती है तो कभी ध्रुव राठी मोदी सरकार के खिलाफ भी कई अलग-अलग मुद्दों पर वीडियो बनाते नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dhruv rathee bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X