धूम के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक

जॉन अब्राहम और अभिषक बच्चन की धमाकेदार फिल्म धूम के निर्देशक को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। धूम और धूम 2 के निर्देशक संजय गढ़वी अब हमारे बीच नहीं रहे। खबर है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान उनको हार्ट अटैक आया और निधन हो गया।
रविवार की सुबह वो टहलने के लिए निकले थे और किसी को पता नहीं थी कि ये उनकी अंतिम वॉक होने वाली है। हालिया जानकारी से पता चला है कि निर्देशक आज सुबह लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी बीच उनको अचानक दर्द हुआ था।
तकलीफ बढ़ते हुए देखकर उनको कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। अब लोगों के बीच ये खबर किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि उनकी उम्र कुछ ज्यादा नहीं थी।
जानकारी सामने आई है कि उनके अंतिम संस्कार में देरी नहीं की जाएगी बल्कि आज देर शाम तक ऐसा किया जा सकता है। निर्देशक संजय के यूं चले जाने से इंड्स्ट्री, दोस्त और पूरा परिवार काफी सदमें में है और किसी को समझ नहीं आ रहा है कि अचानक ये क्या हुआ है।
संजय ने अपने करियर में धूम समेत 7 फिल्मों का निर्देशन किया था और काफी बेहतरीन निर्देशक माने जाते रहे हैं। उनकी इस लिस्ट में धूम 2, किडनैप, मेरे यार की शादी है, अजब गजब लव, तेरे लिए, ऑपरेशन परिंदे, पटेल की पंजाबी शादी और 7 डेज इन पैरिस शामिल है।
देखने वाली बात होगी कि संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री से कौन कौन शामिल होता है। फिलहाल लोगों को पता नहीं है कि संजय गढ़वी का निधन इतनी जल्दी हो गया है। निर्देशक सिर्फ 57 साल के थे।


Click it and Unblock the Notifications











