Dhoom 4: YRF की 'धूम 4' में रणबीर कपूर संग रोमांस करेगी 'स्त्री'? फ़िल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट!

Shraddha Kapoor In Dhoom 4

Shraddha Kapoor In Dhoom 4: 'धूम 4' को लेकर दर्शकों के बीच में पहले से ही क्रेज बना हुआ है। लेकिन अब इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि मशहूर दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अब इस फिल्म में नजर आने वाली है। बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी कहीं जाने वाली 'धूम' फिल्म के चौथे पार्ट में रणबीर कपूर की एंट्री तो पहले ही हो गई थी।

दरअसल रणबीर कपूर के जन्मदिन के दिन यह खबर सामने आई थी और दावा किया गया कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'धूम' की फ्रेंचाइजी में रणबीर कपूर को कास्ट करने का पूरा मन बना लिया है। 'एनिमल' की बेहतरीन सक्सेस के बाद अब 'धूम 4' में रणबीर कपूर की एंट्री काफी ज्यादा फैंस को उत्साहित कर रही है।

लेकिन अब इसी बीच खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर को रणबीर कपूर के साथ में 'धूम 4' में रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है। दरअसल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको फिल्मी एक्सपलोरर नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि 'धूम 4' में रणबीर के साथ श्रद्धा को देखा जाएगा।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा जब श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले भी उनको 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में साथ में देखा जा चुका है। उनकी इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिला था और काफी दर्शकों द्वारा इस जोड़ी को पसंद भी किया गया था। लेकिन श्रद्धा को लेकर इस बात की कोई भी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

YRF कि यह एक्शन सीरीज 'धूम 4' अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज पर चल रही है। फिल्म को डायरेक्टर कौन करने वाला है इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म को लेकर कुछ खास जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इसकी शूटिंग साल 2025 के आखिरी या फिर 2026 की शुरुआत में शुरुआत हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X