Dhoom 4: शाहरुख और आनंद 'धूम 4' के लिए आए साथ, बॉक्स ऑफिस पर होगा फिर धमाका

Dhoom 4: एक और बड़ी फिल्म का ऐलान हो गया है, एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने के लिए जोड़ी तैयार हो गई है। यह जोड़ी किसी और की नहीं बल्कि सिद्धार्थ और शाहरुख की है, जिन्होंने पठान फिल्म से इतिहास रच दिया था। जी हां, सुपरहिट फिल्म धूम की फ्रेचाइंजी धूम 4 को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है।
'पठान' से पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने वादे के अनुसार सात बजे 'धूम 4' को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। निर्देशक ने एलान किया है कि 'धूम 4' में शाहरुख खान हीरो बन पर्दे पर धमाल मचाएंगे।
खैर खास बात यह है कि, बॉलीवुड के कई एक्टर जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, ऋतिक रोशन के 'धूम' में काम करने के बाद अब शाहरुख खान इस फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं।
फैंस इस खबर से बहुत ज्यादा खुश है क्योंकि धूम तो पहले से ही हिट फिल्मों में है और अब इस फिल्म के नए पार्ट में बॉक्सऑफिस के बादशाह शाहरुख खान नजर आएंगे, ऐसे में प्रशसकों की खुशी दोगुनी हो गई है और सोशल मीडिया पर हर कोई इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।
धूम को लेकर बैसे तो कई सारे सितारों के नाम सामने आए थे, इस लिस्ट में रणबीर कपूर का भी नाम सामने आया था परंतु अभिनेता से जब वाईआरएफ की धूम 4 और नितेश तिवारी की रामायण के लिए संपर्क किए जाने पर सवाल किया गया है तो उन्होंने इस सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया। अभिनेता ने बताया कि ये सब महज अफवाहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications












