Dhoom 4: यशराज फिल्म्स की धूम 4 में होगी जॉन अब्राहम की वापसी? बिग बजट फिल्म की चल रही है प्लानिंग!

Dhoom 4: धूम 4 को लेकर काफी लंबे समय चर्चा रही है। कभी इससे आमिर खान का नाम जुड़ता है, कभी शाहरुख खान तो कभी ऋतिक का। लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर मोहर नहीं लगाया गया है। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स के अलावा, धूम सीरीज को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह रहा है।
धूम, धूम 2 और धूम 3 अपने विलेन की वजह से काफी चर्चा में रही थी। तीनों फिल्में ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि बॉलीवुड में एक नई ट्रेंड की शुरुआत की। पहली धूम में जॉन अब्राहम, दूसरी में ऋतिक रोशन और तीसरी में आमिर खान ने निगेटिव भूमिका निभाई थी। लिहाजा, अब दर्शकों ने ये जानने की बेसब्री है कि धूम 4 में किसे शामिल किया जाएगा।
धूम 4 में जॉन अब्राहम की एंट्री
बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, पठान की बेजोड़ सफलता के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर यशराज फिल्म्स से जुड़ने वाले हैं। जी हां, सूत्रों के अनुसार, सुपरहिट एक्शन फ्रैंचाइजी 'धूम' की अगली कड़ी, यानि की धूम 4 में एक बार फिर जॉन अब्राहम की एंट्री हो सकती है। पहली धूम की तरह, इस फिल्म में भी जॉन निगेटिव किरदार निभाएंगे।
धूम का ओपन क्लाईमैक्स!
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में जॉन अब्राहम की यशराज के साथ कई मीटिंग हो चुकी है। वहीं, एक बड़ी बात है कि फिल्म धूम का क्लाईमैक्स काफी ओपन रखा गया था। ये पता नहीं चला कि जॉन का किरदार मरा या बचकर भाग गया। लिहाजा, इस कंफ्यूज़न को जॉन की वापसी में भुनाया जा सकता है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
धूम फ्रैंचाइजी
'धूम' सीरीज़ की पहली फिल्म 2004 में रिलीज़ हुई थी। जिसमें जॉन अब्राहम ने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था। 'धूम 2' में ऋतिक रौशन नज़र आए थे। जबकि 'धूम 3' में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था। ये तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। लिहाजा, अब इस सीरीज़ की चौथी फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन फिलहाल इसके रिलीज की कोई संभावना नहीं है और फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications












