#Finally: धूम 4 को लग ही गई किक और इस बार के हीरो हैं...
आखिरकार शाहरूख खान और आदित्य चोपड़ा को एक दूसरे की ज़रूरत पड़ ही गई है। बस उम्मीद है कि इस बार धूम 4 इन दोनों के ही लिए कुछ कमाल कर पाएंगे।
फिल्मफेयर की इस रिपोर्ट की मानें तो धूम 4 ने अपनी गाड़ी को किक कर लिया है और फिल्म तेज़ी से शुरू होने जा रही है। इस बार फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी और बेफिक्रे के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा।
वहीं आदित्य चोपड़ा फिल्म के लिए अपने सबसे काबिल एक्टर के पास वापस पहुंच चुके हैं। जी हां, इस बार फिल्म के विलेन कोई और नहीं किंग खान। शाहरूख खान वैसे भी एक्शन करने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

अब देखना ये है कि धूम 4 का ये नया विलेन फिल्म को किस ऊंचाई पर ले जाता है। क्योंकि धूम भारत की सबसे ज़्यादा सफल सीरीज़ है और हर बार एक नया रिकॉर्ड कायम कर जाती है।
["मैं बेवकूफ हूं जो मैंने 3 इडियट्स जैसी फिल्म छोड़ दी!"]
लेकिन दिक्कत ये है कि शाहरूख खान ने जब भी इस तरह लीक से हटकर कुछ करने की कोशिश की है तो वो सफल नहीं हुए है। कम से कम बॉक्स ऑफिस पर तो लोगों ने उन्हें रिजेक्ट कर ही दिया है -


Click it and Unblock the Notifications











