..................... Dhoom 4 की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा खुलासा, यहां जानें क्यों करना पड़ सकता है लंबा इंतजार! Dhoom 4 delayed, as Aditya Chopra is not willing to work with Aamir Khan, but to cast any young actor - Hindi Filmibeat

Dhoom 4 की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा खुलासा, यहां जानें क्यों करना पड़ सकता है लंबा इंतजार!

By Filmibeat Desk
dhoom-4-delayed-as-aditya-chopra-is-not-willing-to-work-with-aamir-khan-but-to-cast-any-young-actor

Dhoom 4: यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स के अलावा, धूम सीरीज को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह रहा है। कहा जा रहा था कि पठान की शानदार सफलता के बाद, मेकर्स धूम 4 पर काम शुरु करने वाले हैं। लेकिन बता दें एक हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की चौथी कड़ी फिलहाल होल्ड पर है।

सूत्रों की मानें तो धूम 4 फिलहाल रिलीज़ नहीं होगी क्योंकि निर्माता अभी स्पाई यूनिवर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा फिलहाल टाइगर 3, टाइगर vs पठान और फिर वॉर 2 पर काम करेंगे, उसके बाद ही धूम 4 शुरु की जाएगी।

धूम 4 से आमिर खान आउट!

पिछले दिनों खबर आई थी कि आमिर खान यशराज के साथ एक एक्शन फिल्म करना चाहते हैं और उन्होंने आदित्य चोपड़ा से धूम 4 सीरीज को आगे बढ़ाने की बात की थी। लेकिन आदित्य इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बल्कि वो धूम सीरीज में अब किसी यंग अभिनेता को कास्ट करना चाहते हैं, जैसे कि रणबीर कपूर या रणवीर सिंह।

कोईमोई में आए रिपोर्ट की मानें तो, बताया जा रहा है कि मेकर्स धूम सीरीज़ में अब नई जेनरेशन के सुपरस्टार्स को कास्ट करना चाहते हैं, ताकि ये फ्रैंचाइज़ी आज के समय में भी प्रासंगिक बना रहे।

धूम फ्रैंचाइजी

'धूम' सीरीज़ की पहली फिल्म 2004 में रिलीज़ हुई थी। जिसमें जॉन अब्राहम ने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था। 'धूम 2' में ऋतिक रौशन नज़र आए थे। जबकि 'धूम 3' में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था। ये तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। लिहाजा, अब इस सीरीज़ की चौथी फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन फिलहाल इसके रिलीज की कोई संभावना नहीं है और फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X