धूम 3 लेगी चेन्नई एक्सप्रेस से 3 इडियट्स का बदला!

आमिर खान की फिल्म धूम 3 इस साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान, उदय चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक बार फिर से धूम सीरीज का रिकॉर्ड तोड़ेगी। फिल्हाल तो कहा जा रहा है कि चेन्नई एक्सप्रेस ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है लेकिन धूम 3 भी किसी से कम नहीं है। खबर है कि धूम 3 के सैटेलाइट राइट्स पूरे 75 करोड़ रुपये में बिके हैं। जबकि शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के राइट्स मात्र 40 करोड़ रुपये में बिके थे। इसके साथ ही लोगों का मानना है कि धूम 3 हो सकता है कि कमाई के मामले में चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दे।

वैसे तो चेन्नई एक्सप्रेस ने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। लेकिन अब हो सकता है कि धूम 3 से आमिर खान फिर से चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड को तोड़कर फिर से नंबर वन पोजीशन पर पहुंच जाए। आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी जिसने लगभग 380 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन जिस रफ्तार से चेन्नई एक्सप्रेस ने सिर्फ 8 दिनों में ही 282 करोड़ रुपये कमा लिये तो इस हिसाब से तो फिल्म जल्द ही 300 करोड़ को भी पार करके 3 इडियट्स के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। अब देखना ये है कि आमिर खान क्या वापस से अपने रिकॉर्ड कायम कर पाएंगे।

अभी तक धूम 3 को लेकर लोगों में जो उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है उसे तो देखने के बाद यही लगता है कि हो सकता है कि धूम 3 चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़कर एक बार फिर से आमिर खान को ही बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई वाला एक्टर बना दे। लेकिन फिल्हाल के लिए चेन्नई एक्सप्रेस को ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म माना जा रहा है। अब देखना है कि साल के अंत में आने वाली धूम कितनी धूम मचाती है और आमिर-शाहरुख में से किसे नंबर वन हीरो बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X