..................... 'Dhoom:3' vrooms to global success, crosses Rs 500 crore - Hindi Filmibeat

धूम 3 का धमाल, टूटे रिकॉर्ड, कमाई का आंकड़ा 500 करोड़ के पार

dhoom 3
मुंबई। बॉलीवुड में अब 100 करोड़ क्लब की बात पुरानी हो चली है। 200 करोड़ क्लब भी पीछे छूट गई है क्योंकि आमिर खान की धूम 3 ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। धूम 3 ने 18 दिनों में 500 करोड़ के कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि बॉलीवुड में अबतक का रिकॉर्ड है।

आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा पर फिल्माई गई इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड अबतक 501.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। क्रिसमस से पहले 20 दिसंबर को धूम3 रिलीज हुई थी और अब तक वो सिनेमाघरों में लगी हुई है। बारत के सात-साथ इस फिल्म ने पाकिस्तान में भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। एक्शन और बाइक स्टंट से भरपूर इस फिल्म में आमिर का किरदार दमदार है तो वहीं कैटरीना के डांस की भी लोगों ने तारिफ की है।

धूम-3 की निर्माता कंपनी यशराज फिल्मस ने एक प्रेस रिलिज जारी कर इस बात की पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि धूम-3 ने भारतीय सिनेमा में कमाई के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस फिल्म ने देश और दुनिया भर में मिलाकर 500 करोड़ का अबतक कारोबार किया है। भारत में इस फिल्म ने अबतक 351.29 करोड़ और ओवरसीज में 150.06 करोड़ रुपये की कमाई की है जो कुल मिलाकर 501.35 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X