धूम 3 का वीडियो गेम देखें तस्वीरों में!
यश राज बैनर की फिल्म धूम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म धूम 3 इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर से अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा अपने अपने किरदारों में नज़र आएंगे और उनके साथ ही इस बार फिल्म में आमिर खान और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। आमिर खान ने धूम 3 में निगेटिव किरदार निभाया है और साथ ही कैटरीना कैफ ने आमिर के साथी की भूमिका निभाई है जैसा कि धूम 2 में ऐश्वर्या राय ने निभाई थी। धूम 3 में आमिर खान का लुक हाल ही में रिलीज किया गया और आमिर खान के लुक ने सभी को काफी इंप्रेस भी किया। साथ ही कैटरीना कैफ भी लोगों को काफी पंसद आ रही हैं।
धूम 3 का ट्रेलर ही हाल ही में रिलीज किया गया और इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। धूम 3 के प्रमोशन के लिए धूम 3 के मेकर्स ने फिल्म का वीडियो गेम भी बनाया है जिसको लेकर बच्चों में काफी क्रेज है। इससे पहले भी कई सारी फिल्मों के वीडियो गेम बनाए गये ताकि बच्चों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाई जा सके और फिल्म को अच्छे से प्रमोट किया जा सके। कुल मिलाकर वीडियो गेम निकालकर आजकल फिल्मों को प्रमोट करने का एक नया फंडा शुरु हो गया है। कुछ समय पहली ही शाहरुख खान की रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भी वीडियो गेम निकाला गया था और ये गेम बच्चों को काफी पसंद आया।
धूम 3 के वीडियो गेम में भी फिल्म के मुख्य किरादारों के कार्टून स्केचेस का यूज किया गया है। ये मुख्य कलाकार हैं आमिर खान, अभिषेक बच्चन और उदय चोपडा़। फिल्म के मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि बच्चों को ये गेम काफी पसंद आएगा और उनकी फिल्म को एक अच्छा रिस्पॉंस मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications