'शुद्द देसी रोमांस' के साथ आमिर की 'धूम 3'
हैरान हो गये ना लेकिन यही सच्चाई है कि आज पर्दे पर रिलीज होने वाली शुद्द देसी रोमांस के शो के दौरान पहली बार इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक धूम 3 का ट्रेलर लांच किया जायेगा। इस बात का खुलासा यशराज बैनर ने किया है। यह उनकी पॉलिसी के तहत किया जा रहा है।
हालांकि स्पेशल स्क्रीनिंग के तहत धूम 3 का ट्रेलर लांच कर दिया गया जिसे कि स्पेशल स्क्रीनिंग वालों ने देख लिया है। इस फिल्म से लोगों का खासी उम्मीद है क्योंकि फिल्म के पहले लुक को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
13 अगस्त को रिलीज हुए धूम 3 के पहले पोस्टर को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म के पहले पोस्टर में आमिर खान की बैकलेस बॉडी को देखकर लोग खासकर लड़कियां काफी पगला गयी थीं आमिर को फिल्म के पोस्टर में बैकलेस दिखाया गया था । फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 'ये साल धूम के साथ खत्म होगा.' फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
फिल्म के आमिर खलनायक की भूमिका में हैं। 'धूम 3' 2004 में आई फिल्म 'धूम' का तीसरा संस्करण है। 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में थे, जबकि 'धूम 2' में खलनायक की भूमिका अभिनेता रितिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी है।


Click it and Unblock the Notifications











