'धूम 3' का ट्रेलर या आमिर खान का प्रमोशन

कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान दोहरी भूमिका में हैं। एक चरित्र नकारात्मक है तो एक सकारात्मक। पिछले 25 सालों में आमिर खान किसी फिल्म में पहली बार निगेटिव रोल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वह पहली बार डबल रोल में और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। नये प्रयोग करने में माहिर आमिर खान के लिए यह फिल्म बेहद चुनौती पूर्ण है क्योंकि वह फिल्म में एक्शन रोल में हैं।
वहीं फिल्म को दो पार्ट की तरह अभिषेक बच्चन पुलिस इंस्पेक्टर जय दीक्षित के रोल में हैं और उदय चोपड़ा उनके सहयोगी और कॉमिक करेक्टर अली के रूप में। धूम के दोनों पार्ट ने बॉक्सऑफिस पर काफी धूम मचायी थी। दोनों ही पार्ट के गानों को भी लोगों ने पसंद किया था लेकिन अभी तक धूम 3 का म्यूजिक मार्केट में नहीं आया है।
वैसे एक और खास बात इस फिल्म के लाचिंग के वक्त देखी गयी और वो यह है कि लांचिंग में कैटरीना कैफ नदारद रहीं अब इसके पीछे का कारण क्या है लेकिन फिल्मी पंडितों की जुबान कह रही है कि आमिर खान अपने आगे किसी को तवज्जो तो देते नहीं है जिसके चलते कैट को प्रमोशन से दूर रखा गया है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा है तो फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications