Exclusive: धूम 3 के प्रोमों ने तो मार डाला...
अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि आमिर खान के उन फैंस का है जिन्होंने आमिर की बहुप्रतिक्षित फिल्म धूम 3 का ट्रेलर देखा। गुरूवार को रिलीज हुए इस ट्रेलर को जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आमिर के जबरदस्त फैन ऋषि ने वनइंडिया से कहा कि कल मैंने टीवी पर फिल्म धूम 3 का ट्रेलर देखा। पहली नजर से ही पता चल गया कि फिल्म 200 करोड़ का बिजनेस करेगी। शतप्रतिशत दावा करता हूं कि आमिर की यह फिल्म शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस के सारे रिकार्ड को ध्वस्त कर देगी। एक मिनट में आमिर, शाहरूख की छुट्टी कर देगा।
तो देखा आपने कि किस तरह की उत्सुकता फिल्म धूम 3 और आमिर खान को लेकर उनके चाहने वालों के बीच में है। फिल्म क्या कमाल करती है इस बारे में तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का आकर्षित किया है।
गौरतलब है कि फिल्म के आमिर खलनायक की भूमिका में हैं। 'धूम 3' 2004 में आई फिल्म 'धूम' का तीसरा संस्करण है। 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में थे, जबकि 'धूम 2' में खलनायक की भूमिका अभिनेता रितिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी है।
आईये आपको बताते हैं दर्शकों की प्रतिक्रियायें..


Click it and Unblock the Notifications











