अफवाओं पर आमिर ने लगाया विराम.. कहा 900 का नहीं धूम 3 का टिकट

शुक्रवार यानी 20 दिसंबर को साल की मोस्ट अवेटड फिल्म धूम 3 रिलीज होने जा रही है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को उस समय धक्का लगा जब आज खबर आयी कि फिल्म धूम 3 का एक टिकट 900 रूपये का है। सर्दी के मौसम में टिकट की मार से लोगों का उत्साह ठंडा पड़ गया। जिसे भांपते हुए ही फिल्म के हीरो आमिर खान ने मुंबई में अब से थोड़ी देर पहले एक प्रेसवार्ता की और सारी शंकाओं को दूर कर दिया।

हमारी मुंबई संवाददाता सोनिका मिश्रा के मुताबिक आमिर खान ने कहा कि धूम 3 का टिकट उतने ही दाम में मिलेगा जितने दाम में शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का था।केवल हमने मैक्स के टिकट का दाम बढ़ाया है। बाकी सब जगह हमारी फिल्म के टिकट के दाम वही है जो आम तौर पर फिल्मों के होते हैं इसलिेए जो खबरें आ रही है धूम 3 के टिकटों को लेकर वह सिर्फ और सिर्फ अफवाह है। मैं मीडिया से गुजारिश करता हूं कि वह हमारी फिल्म के टिकट के दामों की खबरों को गलत ना चलाए।

मालूम हो कि ईद के मौके पर रिलीज हुई शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस का टिकट पीवीआर में 150-200 के बीच था। आमिर की सफाई से जहां यह बात साफ हुई की उनकी फिल्म का टिकट महंगा नहीं है वहीं यह भी साफ हो गया कि उनकी टक्कर शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से ही है। इसलिए तो उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस का नाम लिया । वैसा खबर है कि मल्टीप्लैक्स में फिल्म का टिकट 500 रूपये में मिलेगा।

देखते हैं कि मार्केट की इस स्ट्रेटजी के जरिए आमिर खान की फिल्म धूम 3 बॉक्सऑफिस पर कितनी कमाई करती हैं औऱ किसकी रिकार्ड तोड़ती है। इस फिल्म में अपने पच्चीस साल के करियर में आमिर खान पहली बार खलनायक का रोल कर रहे हैं।

फिल्म में उनकी अभिनेत्री कैटरीना कैफ है तो वहीं फिल्म में आमिर खान, अभिषेक बच्चन औऱ उदय चोपड़ा के साथ नजर आयेंगे। फिल्म के बाद उदय चोपड़ा बतौर हीरो फिल्मों में काम नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि आमिर का इस फिल्म में डबल रोल है। फिल्म के गाने और एक्शन ने लोगों के मन में इसके प्रति उत्सुकता पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X