..................... Dhoom 3 makers will keep the ticket price Rs 500 for regular multiplex and more than 500 for other multiplexes. - Hindi Filmibeat

'धूम 3' का एक टिकट मिलेगा पांच सौ रूपये में..

लगता है कि सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने का प्रेशर बहुत ज्यादा हो गया है तभी तो अब पीवीआर और मल्टीप्लैक्स के टिकट इतने महंगे होते है ताकि फिल्म आराम से अच्छी-खासी कमाई कर ले। जिसका जीता-जागता उदाहरण है आमिर खान की मोस्ट अवेटड फिल्म धूम 3।

जो कि 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है लेकिन खबर है कि इस फिल्म को मल्टीप्लैक्स में देखने के लिए आपको 500 रूपये देने होंगे। जी हां धूम 3 का एक टिकट 500 रूपये में बिकेगा।

इससे पहले कृष 3 और चेन्नई एक्सप्रेस ने भी अपने टिकट के दाम बढ़ा दिये थे, दोनों फिल्मों ने 200 से ज्यादा की कमाई की है। देखते हैं कि आमिर की धूम 3 क्या धूम मचाती है।

आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'धूम 3' में पहली बार नकारात्मक चरित्र निभा रहे हैं तो वहीं पहली बार उनकी जोड़ी पर्दे पर कैटरीना संग दिखायी पड़ेगी। फिल्म में उनके अलावा अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। मालूम हो कि आमिर खान ने फिल्म का टाईटल सांग यानी धूम मचाले धूम...को सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया है।

फिल्म धूम 3, धूम और धूम 2 की सीक्वेल है। फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं कि साल के अंत में रिलीज होने वाली यह फिल्म साल 2014 में आमिर को नये साल का तोहफा दे पाती है कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X