Exclusive- धूम 3 में आमिर ने अजय का चुराया है स्टंट!
यशराज की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म धूम 3 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धूम के साथ रिलीज होने वाली है। फिल्म का इसबार का बोनेन्जा है आमिर खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी। पिछले साल रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने धूम 2 को काफी हॉट और चर्चा का विषय बनाया था। जहां तक बात है अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की तो ये दोनों तो हमेशा से ही धूम सीरीज की जान रहे हैं। धूम 3 का फर्स्ट प्रोमो हाल ही में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के साथ रिलीज हुआ है। इस प्रोमो को देखकर लोग पागल हुए जा रहे हैं इंटरनेट पर भी इस प्रोमो ने धूम मचा दी है। वैसे भी फिल्म काफी महीनों से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। आमिर खान और कैट को पहली बार एक दूसरे के साथ रोमांस करते देखने को लोग बेताब हैं।
धूम 3 के ट्रेलर मे सबसे पहले एंट्री होती है आमिर खान की जो कि अपने रुम की बड़ी सी खिड़की की तरफ मुंह करके खड़े हैं और अपने सामने पूरे शहर को देख रहे हैं। साथ ही आमिर की आवाज में बैकग्राउँड में एक कविता भी चल रही है। आज शुद्ध देसी रोमांस फिल्म के साथ ही धूम के प्रोमो को देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो गये और तालियों और सीटियों के साथ धूम 3 का ये प्रोमो रिलीज हुआ। प्रोमो में कैटरीना कैफ भी काफी हॉट नज़र आ रही हैं और अभिषेक बच्चन के साथ उदय चोपड़ा को स्टंट करते दिखाया गया है। आमिर खान का एक स्टंट दिखाया गया है जिसमें आमिर खान बाइक पर बैठकर सामने से आते ट्रक के नीचे से निकल जाते हैं। इस सीन को लेकर दर्शकों ने कई कमेटं किये हैं।
धूम 3 से दर्शकों को और साथ ही आमिर खान को काफी उम्मीदें हैं। सभी को उम्मीद है कि शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने इस साल जो रिकॉर्ड बनाए हैं उन सभी रिकॉर्डों को धूम 3 तोड़ देगी।


Click it and Unblock the Notifications