ये हैं धूम 3 की सरप्राईज पैकेज

Dhoom 3 surprise package Tabrett Bethel
धूम सीरीज के तीसरे सीक्वल यानी धूम 3 में एक सरप्राइज पैकेज के रुप में ऑस्ट्रेलिया की एक खूबसूरत मॉडल टैब्रेट बेथेल नज़र आएंगी। यश राज बैनर द्वारा बनने वाली ये फिल्म टैब्रेट की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। धूम 3 में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

धूम 3 सीरीज के स्टार उदय चोपड़ा जो कि शिकागो में इस वक्त फिल्म की शूटिंग के साथ साथ ट्विटर पर भी लगातार व्यस्त रहते हैं ने हाल ही में ट्वीट करके इस राज़ पर से परदा उठाया है। उन्होंने लिखा है "प्लीज वेलकम कीजिये टैब्रेट बेथेल को जो कि आज धू्म 3 की कास्ट में शामिल होंगी।"

टैब्रेट बेथेल चाडविक मॉडल एजेंसी से एसोसिएटेड हैं। वो इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की रगबी टीम की चीयरलीडर भी रह चुकी हैं। उसके बाद वो 2008 में एक टीवी सीरियल लीजेंड ऑफ दी सीकर में और उसके बाद एक छोटे बजट की फिल्म दि क्लीनिक में भी टैबरेट नज़र आई थीं। स्ट्रेंजर्स लवर्स किलर्स और एनीवन यू वांट में भी टैबरेट ने छोटी भूमिका निभाई थी।

धूम 3, साल 2013 में रिलीज होगी और अगले साल की ये सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसकी पहली दो सीरीज में जॉन अब्राहम और रितिक रौशन निगेटिव किरदार में नज़र आए थे लेकिन इस बार मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान इस फिल्म में निगेटिव कैरेक्टर निभाते दिखेंगे। पहली दो सीरीज की तरह अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा इस सीरीज में भी पुलिस के किरदार में नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X