धूम 3 में आमिर संग नज़र आ सकते हैं रजनी

अगर धूम 3 के निर्माता रजनीकांत को अपनी फिल्म में लाने में सफल रहे तो ये आमिर के साथ रजनी के साथ काम करने का कैटरीना का भी सपना भी पूरा हो जाएगा। इससे पहले कैटरीना को फिल्म कोचेदयान में रजनी के साथ अभिनय करने का मौका दिया गया था पर कैटरीना के व्यस्त होने के चलते कैटरीना ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान से पहले शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय रजनी के साथ काम कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार आमिर अपनी फिल्म धूम 3 के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। धूम 3 में आमिर जिमनास्ट की भूमिका निभा रहे हैं इसलिए अपनी बॉडी बनाने के लिए आमिर दिन रात जिम में एक्सरसाइज कर रहे हैं। फिल्म में आमिर के अलावा एक और निगेटिव रोल के लिए जगह है और फिल्म के निर्माता इस रोल के लिए रजनीकांत को लेना चाहते हैं। रजनीकांत के आने से धूम को लेवल काफी ऊंचा हो जाएगा।
आमिर ने भी रजनी के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा रजनी सर के प्रशंसकों की तादाद बहुत ज्यादा है और बॉलीवुड को कोई भी अभिनेता उनकी बराबरी नहीं कर सकता। वो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बाकी देशों में भी प्रसिद्ध हैं। स्क्रीन पर रजनी का स्टाइल और अंदाज एकदम अलग है इसलिए मिस्टर परफैक्शनिस्ट उनके साथ काम करने के लिए क्यों बेकरार हैं ये तो जाहिर है।
अब देखना है कि अभिनय की दुनिया के दोनों परफैक्शनिस्ट जब साथ होंगे तो धूम 3 की सफलता किन ऊंचाइयों को छूती है। वैसे ये भी देखना दिलचस्प होगा कि आमिर और रजनी के आने से फिल्म के बाकी किरदार कहीं लाइमलाइट से बाहर ना हों जाएं।


Click it and Unblock the Notifications