धूम 3 की टिकट होगी मंहगी, अब 200 करोड़ कमाना होगा आसान!

यशराज बैनर की धूम सीरीज की तीसरी फिल्म धूम 3 अगले महीने 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आमिर खान और कैटरीना कैफ के होने से धूम 3 सीरीज को काफी ज्यादा हाइप मिल रही है। एक तरफ मिस्टर परफेक्शनिस्ट और दूसरी तरह बॉलीवुड की खूबसूर हसीना कैटरीना कैफ के नाम के जुड़ जाने से धूम 3 को लेकर लोगों की एक्सपेक्टेशन भी काफी ज्यादा हैं। यूं तो सभी को पता है कि धूम 3 के लिए 100 करोड़ कमाना बहुत ही आसान होगा लेकिन जब से ये खबर आई है कि फिल्म की टिकट मंहगी हो रही है और धूम 3 की टिकट का मूल्य 500 रुपये होगा तो ट्रेड एनालिस्ट का भी यही सोचना है कि इससे तो धूम 3 को कमाई करने में ज्यादा आसानी होगी और ये कुछ नये रिकॉर्ड भी आसानी से बना सकती है।

खबर के मुताबिक रेगुलर मल्टीप्लेक्सेस में धूम 3 की टिकर 500 रुपये में बेची जाएगी जबकि बाकी के मल्टीप्लेक्सेस में फिल्म की टिकट का दाम और भी बढ़ सकता है। मल्टीप्लेक्सेस के मालिकों का कहना है कि दर्शक बड़ी बजट की फिल्मों के लिए ज्यादा पैसे देकर भी टिकट खरीदने के लिए तैयार रहते हैं। दूसरी तरफ धूम 3 पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जो कि आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज हो रही है। इस वजह से धूम 3 की टिकट खरीदने के लिए लोग कोई भी कीमत अदा करने को तैयार होंगे।

हालांकि अभी तक फिल्म ऑफीशियल्स की तरफ से इस खबर को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन जहां तक सुनने में आ रहा है तो धूम 3 की टिकट के दाम बढ़ाने की बात चल रही है और हो सकता है कि इस बात की पुष्टि अगले कुछ दिनों में हो जाए। वैसे भी क्रिसमस के बाद न्यू ईयर होने से छुट्टियों के चलते फिल्मों के बीच कॉम्पीटीशन बढ़ जाएगा। इस वजह से धूम 3 को लेकर फिल्म के निर्माता किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X