धूम 3 के गानों के टीजर रिलीज करना भी है प्रमोशन का हिस्सा!
आमिर ने ये भी कहा कि टीवी शो की पहुंच बहुत ज्यादा है ये सच है। लेकिन ये सब प्रमोशनल एक्टिविटी उन फिल्मों के लिए होती है जो कि छोटी होती हैं और फिल्म की टीम को इन शो के जरिये लोगों तक अपनी फिल्म के बारे में जानकारी पहुंचानी होती है। लेकिन धुम 3 तो खुद में ही एक ब्रांड है और धूम 3 फ्रेंचाइजी की फिल्म को इस तरह के प्रमोशन की आवश्यता नहीं है। साथ ही जब फिल्म के एक्टर भी आमिर खान और कैटरीना कैफ जैसे ब्रांडेड स्टार हों तो फिर तो फिल्म और भी खास हो जाती है। अब धीरे धीरे धूम 3 के गाने रिलीज किये जा रहे हैं लेकिन वो भी एक स्ट्रैटजी के जरिये। फिल्म के गानों के सिर्फ 30 सेकेंट के टीजर रिलीज किये जा रहे हैं।
ताकि लोग पहले से ही इंटरनेट पर गानों को देख देख कर बोर ना हो जाएं और सिनेमाहॉल में जाकर फिल्म देखने में उन्हें भी कुछ नया महसूस हो। आमिर खान के साथ ही आदित्य चोपड़ा भी धूम 3 की इस नयी एग्रेसिव स्ट्रैटजी में काफी इनवॉल्व हैं। वो चाहते हैं कि उनकी फिल्म इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दे। हालांकि ये तो सभी को पता है कि धूम 3 इस साल की सबसे अवेटेड फिल्म है और सभी को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
