साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'धूम 3', 4 दिन में कमाए 200 करोड़
जिसके मुताबिक धूम 3 ही साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म हुई और उसने 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'कृष 3' का रिकार्ड तोड़ दिया है। अगर दैनिक भास्कर की खबर सही है तो आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म हुई।
गौरतलब है कि 20 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा ने लीड रोल किया है। इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन गौरवान्वित पिता हैं।
बॉक्स ऑफिस पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की 'धूम 3' में की सफलता से खुश बिग बी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनका बेटा सितारा बनेगा, जो कि वह आज है। 71 वर्षीय बिग बी ने ट्विटर पर अभिषेक के बचपन की तस्वीर साझा की है।
मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "असाधारण रविवार को प्रतीक्षा में अभिषेक, कभी कल्पना नहीं की थी कि अभिषेक वह बनेगा, जो आज है.. 'धूम 3'।"
फिल्म की समीक्षकों ने भी जमकर तारीफ की है। सबको लगता है कि फिल्म 200 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












