..................... Dhoom 3 collected 500 crore credit goes to Aamir Khan - Hindi Filmibeat

धूम 3 ने कमाए 500 करोड़, जीत का सेहरा आमिर के सिर!

आमिर खान की फिल्म धूम 3 का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। आमिर खान ने धूम 3 ब्रांड का लेवल और भी हाइ कर दिया है। धूम 3 फिल्म ने अभी तक ऑफिशियली 500 करोड़ से भी ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। कुल मिलाकर अभी तक सिर्फ रिलीज होने के 18 दिनों बाद तक धूम 3 का ऑफिशियली कलेक्शन 500 करोड़ से भी ज्यादा है। लेकिन फिल्म की सफलता का सेहरा पूरा का पूरा आमिर खान के सिर पर ही सजाया जा रहा है। और इस बात से कहीं ना कहीं अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को थोड़ा सा बुरा सा महसूस हुआ है लेकिन इसके बावजूद धूम 3 की सफलता का श्रेय कोई भी अभिषेक बच्चन के सिर से नहीं छीन सकता।

आमिर खान ने धूम 3 फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी तरफ से कई सारे इनपुट्स दिये थे। हालांकि बाद में आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की तरफ से यही बात सामने आई कि धूम 3 की कहानी इतनी परफेक्ट थी कि किसी को भी अपने इनपुट्स देने की जरुरत पड़ी ही नहीं। लेकिन इसके बावजूद मिस्टर परफेक्शनिस्ट की अपनी तरफ से परफेक्शन लाने की कोशिश धूम 3 के दौरान भी साफ दिखाई दी। शायद किसी को पता ना हो लेकिन असल में ऐसा हुआ कि धूम 3 फिल्म के कुछ सीन्स शूट होने के बाद जब रिव्यू किये गये तो आमिर खान को कुछ सीन्स पसंद नहीं आए और उन्होंने दोबारा से उन सीन्स को शूट कराया। जिसमें लाखों का नुकसान भी हुआ। उस समय भले ही फिल्म की टीम को ये थोड़ा सा नागवार गुजरा हो लेकिन आज फिल्म को इतनी बंपर सफलता पाते देख सभी आमिर को ही इस सफलता का सेहरा पहना रहे हैं।

धूम 3 फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के अलावा कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा का किरदार धूम 3 में कुछ खास नहीं नज़र आया। यूं लगा कि फिल्म पूरी की पूरी आमिर खान को ही ध्यान में रखकर लिखी गयी थी। हालांकि अभिषेक बच्चन ने अपने हर एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि धूम 3 उनकी फिल्म है और वो ही धूम 3 के हीरो हैं लेकिन फिल्म को देखने के बाद लोगों की यही राय थी कि धूम 3 का मतलब है आमिर खान और कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X