धूम 3, चेन्नई एक्सप्रेस बनीं साल 2013 में दर्शकों की फेवरेट फिल्म!
साल 2013 में कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं और अपने बजट जितना भी नहीं कमा पाईं। वहीं दूसरी ओर कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुईं और साथ ही साल की टॉप फिल्मों में भी अपना नाम शामिल करा लिया। कई ऐसी फिल्मों जिनको लेकर दर्शक बहुत एक्साइटेड थे उन्होंने अपने फैन्स को काफी निराश किया। जहां एक ओर कुछ बडे़ सितारों वाली फिल्में पिट गयीं तो वहीं दूसरी और शाहरुख, आमिर जैसे सुपरस्टार्स ने दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़ फिल्में दीं। इन फिल्मों मेमं आमिर खान की धूम 3 और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस हैं।
इस साल इंडियन सिनेमा को पूरे 100 साल पूरे हुए और इस 100 साल पूरे होने के मौके पर कुछ टॉप के निर्देशकों नें मिलकर कुछ नया करने की सोच लेकर बॉम्बे टॉकीज जैसी शॉर्ट स्टोरीज वाली फिल्म भी बनाई। हालांकि इस नयी पहल को कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म के बाद एक ही फिल्म में एक से भी ज्यादा निर्माताओं ने मिलकर फिल्मों को फाइनेंस करना शुरु किया। 2013 में फिल्मों की कहानियों और उनके आइडियास में भी काफी कुछ परिवर्तन आया।
एक्टर्स के अनुसार साल 2013 एक्टर्स के लिए और उनके दिलों में अपने किरदारों और कहानियों को लेकर एक्सपेरिमेंट करने की सोच को काफी बल मिला। निर्देशकों की सोच में परिवर्तन आया तो साथ ही एक्टर्स को भी नये नये किरदार निभाने को मिले। आइये देखते हैं किन किन फिल्मों ने साल 2014 में दर्शकों को सबसे ज्यादा एंटरटेन किया।


Click it and Unblock the Notifications