धूम 3 ने पहले ही दिन तोड़े रिकॉर्ड, 2013 की सबसे हिट फिल्म!
धूम 3 को लेकर की सारी अफवाहें खबरों में आ रही थीं। सभी को धूम 3 से काफी सारी उम्मीदें थीं और धूम 3 उन सभी की उम्मीदों से बढ़कर निकली। धूम 3 बॉक्स ऑफिस पर कैसा बिजनेस करेगी इस बात को लेकर आमिर खान भी काफी नर्वस थे। आमिर ने अपनी तरफ से धूम 3 को प्रमोट करने के लिए काफी कुछ नये नये आइडियाज यूज किये और साथ ही फिल्म के गानों से लेकर फिल्म की कहानी तक के सस्पेंस को बखूबी छुपाकर रखा। फिल्म की कहानी का सस्पेंस खुल ना जाए इस वजह से आमिर खान ने फिल्म के ज्यादा प्रमोशन तक नहीं किये। क्योंकि जितनी बार वो मीडिया के सामने आते उतनी बार फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ नया सामने आता। इस वजह से आमिर खान ने फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटीज को बहुत ही लिमिटेड रखा।
लेस इज मोर का कंसेप्ट आमिर की फिल्म धूम 3 के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। कम से कम प्रमोशन करके आमिर ने धूम 3 को लेकर लोगों के अंदर सस्पेंस जगाए रखा और फिल्म की रिलीज के आखिरी दिन तक उन्होंने लोगों के बीच धूम 3 को लेकरचल रही गॉसिप और डिस्कशन को चलते रहने दिया। अभी तक शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा कमाई करके साल 2013 की सबसे हिट फिल्म की कैटगरी में खुद को शामिल रखा था। लेकिन अब धूम 3 साल 2013 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












