धूम 3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आमिर ने वो कर दिखाया जो नहीं कर सके रितिक, जॉन!

धूम सीरीज की तीसरी फिल्म ने सिर्फ रिलीज होने के तीसरे हफ्ते तक ही बॉलीवुड में अभी तक फिल्मों द्वारा बनाए गये सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। धूम 3 की इस सुपर सक्सेस का पूरा क्रेडिट दर्शकों ने आमिर खान को दिया क्योंकि आमिर खान की वजह से ही धूम 3 को इतना ज्यादा हाइप मिला। साथ ही कैटरीना कैफ की वजह से भी धूम फिल्म को लोगों द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया गया। कुल मिलाकर धूम 3 की इस सफलता का पूरा श्रेय आमिर खान और कैटरीना कैफ को चला गया। जबकि धूम फिल्म के दो कॉंस्टेंट किरदार यानी अली और जय को किसी तरह की कोई तारीफ या फिर कोई कॉम्प्लीमेंट्स नहीं मिले। आमिर खान ने अपनी तरफ से धूम 3 की सफलता के लिए अपने करीबी दोस्त सलमान खान को भी धन्यवाद कहा क्योंकि सलमान खान ने आमिर खान के लिए उनकी फिल्म धूम 3 का प्रमोशन अपने शो बिग बॉस में जमकर किया था।

आमिर खान ने धूम 3 की रिलीज से पहले कहा था कि वो धूम 3 को लेकर काफी नर्वस हैं। वैसे तो धूम खुद में ही एक ब्रांड है और दर्शकों के अंदर धूम 3 को लेकर वैसे भी काफी उत्सुकता रहती है लेकिन इसके अलावा इस बार मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान की वजह से लोगों में धूम 3 को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गयी है। धूम 3 फिल्म में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था। इस डबल रोल में से एक में तो आमिर खान बहुत ही सीरियस नज़र आएं हैं वहीं दूसरे
किरदार में आमिर ने एक ऐसे लड़के किरदार निभाया है जो कि थोड़ा सा मेंटली बच्चा सा है। धूम 3 ने पहले ही दिन जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, कृष 3 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाहरुख से लेकर सलमान खान तक आमिर के आगे नहीं टिके।

आमिर खान से पहले भी धूम सीरीज में बड़े बड़े और काफी अच्छे एक्टर्स ने विलेन का किरदार निभाया था और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया था। जैसे कि रितिक रौशन और जॉन अब्राहम। लेकिन इन दोनों स्टार्स को लोगों ने इतना प्यार नहीं दिया जितना की आमिर खान को मिला। धूम 3 ने 15 दिनों में कुल 426.08 करोड़ कमुाए और साथ ही ग्लोबर मार्केट में कुल मिलाकर धूम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ को भी पार कर गया। यश राज ने भी धूम 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को कंफर्म करते हुए स्टेटमेंट जारी किया धूम 3 ने इंडियन और ओवरसीज दोनों बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 500 करोड़ का बिजनेस किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X