आमिर की 'धूम 3' ने मचायी धूम..दो दिन में कमाये 70 करोड़

साल 2013. ने जाते-जाते हिंदी सिनेमाई दर्शकों को धूम मचाने का मौका दे दिया है, आमिर खान की फिल्म धूम 3, ने मात्र दो दिन में कमाये 70 करोड़। जिसके हिसाब से फिल्म आसानी से सौ करोड़ के क्लब में प्रवेश कर जायेगी। क्रिसमस की छुट्टी की ही वजह से इस फिल्म को वीकडेट्स में भी अच्छी भीड़ मिलने की उम्मीद है इसलिए बाजारों में कहा जा रहा है कि फिल्म की कमाई इशारा करती है कि यह फिल्म सारे रिकार्ड तोड़ने को तैयार है।

'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अभिनीत फिल्म 'धूम-3' अपेक्षानुरूप रिलीज वाले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 करोड़ रुपये की कमाई की। तकरीबन 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 'धूम-3' ने रिलीज होने के बाद पहले ही दिन 36.22 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली, जिसमें हिंदी संस्करण ने 33.42 करोड़ तथा तमिल और तेलुगू संस्करण ने 2.80 करोड़ रुपयों की कमाई की।

फिल्म उद्योग विश्लेषक तरण आदर्श ने शनिवार को अपने ट्विटर खाते पर टिप्पणी में कहा, "'धूम-3' ने त्योहारी माहौल से इतर रिलीज होने वाली फिल्मों में रिकॉर्ड ओपनिंग की है।" फिल्म में आमिर के अलावा मुख्य भूमिकाओं में कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी हैं।

मारधाड़ के बेहद तकनीकी दृश्यों से लैस 'धूम-3' को भारत के 4,000 सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज किया गया।

पीवीआर सिनेमा के सीओओ गौतम दत्ता ने मीडिया को बताया, "यह एक असाधारण फिल्म है। आमिर खान, कैटरीना कैफ जैसी बड़ी फिल्मी हस्तियां यशराज स्टूडियो की इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। पहले से ही बुक करा ली गई टिकटों के जरिए ही 3.5 करोड़ रुपये आ गए थे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X