बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के बाद ऑस्ट्रलिया में भी मची 'धूम'
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर फिल्म धूम-3 ऑस्ट्रलिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली विदेशी फिल्म बन गई है। जी हां, यह खबर सिर्फ आमिर खान या निर्देशक विजय कृष्णा आचर्या के लिए ही नहीं पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व करने वाली बात है।

भारत में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद दिसंबर 2013 में आई यह फिल्म विदेशों में भी जमकर व्यापार कर रही है। इसे 69वें ऑस्ट्रलियन अंतर्राष्ट्रीय मूवी इवेंट के दौरान विदेशी फिल्मों की श्रेणी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के लिए सम्मान दिया गया है। गौरतलब है कि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसे यह सम्मान मिला है।
धूम 3 को ऑस्ट्रलिया के 30 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था और लगभग एक महीने तक यह फिल्म लगी रही। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटिंग कंपनी के डाइरेक्टर मिस्टर लेंज ने बताया कि बताया कि, खुशी की बात यह कि इस फिल्म को सिर्फ यहां रहने वाले भारतीयों ने ही नहीं, बल्कि अन्य समुदाय और देशों के दर्शकों ने भी खूब एन्जॉय किया।
वहीं, धूम-3 के निर्देशक विजय कृष्ण ने ऑस्ट्रलियन दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, 'फिल्म को इतना प्यार मिलना ही उनके लिए सबसे बड़ी ट्रॉफी है। यह पहली बार है कि किसी इंडियन फिल्म को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिल पाया है। मैं इस तरह ही आगे भी अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहूंगा।'


Click it and Unblock the Notifications











