1st Day 1st Show: धोनी है हाउसफुल...फैन्स ने कहा धोनी..धोनी..धोनी!
धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी का पहला शो शुरू हो चुका है और एक छोटा सा सिनेप्लैक्स जिसे ज़्यादा लोग नहीं जानते वो भी लगभग हाउसफुल है। ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म भी एक ऐसे इंसान पर बनी है जो पिछले 10 सालों से लगातार हमारे देश के दिलों पर राज कर रहे हैं।
[बुक करें एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी की टिकट यहां]
वहीं फिल्म शुरू होते ही आपको मज़ा आने लगेगा। फिल्म की शुरूआत से ही बस फिल्म में धोनी और धोनी ही छाए हैं और लोगों को फिल्म और चाहिए भी क्या सिर्फ और सिर्फ धोनी।
[REVIEW: एमएस धोनी दि अन्टोल्ड स्टोरी, ओपनिंग के साथ SIXER.. धमाकेदार]
हम आपके साथ पहला शो देख रहे हैं और बता रहे हैं सीधा फैन्स के रिएक्शन। जानिए कैसा जा रहा है एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का पहला दिन पहला शो -

धोनी के फैन्स और क्रिकेट प्रेमी, फिल्म प्रेमी सभी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। खुशी सबके चेहरे पर झलक रही है। फिल्म के सुशांत सिंह राजपूत ने कड़ी मेहनत की है और इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।
फिल्म का म्यूजिक पहले ही लोगों को काफी पसंद आया है । म्यूजिक भी फिल्म के हिसाब से बहुत ही अच्छा दिया गया है।
दर्शक सबसे ज्यादा ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि फिल्म में धोनी की क्या क्या अनटोल्ड स्टोरी दिखाई जाएगी। आखिर उनके चमचमाते करियर को तो लोग देख रहे हैं पिछले 10 सालों से।
फिल्म नीरज पांडे की है तो अच्छी होगी इसमें तो आपको भी कोई शक नहीं होगा। उनके नाम अच्छी फिल्मों का रिकॉर्ड है और धोनी भी उन फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल होने जा रही है।
इस फिल्म से अगर असल में किसी की किस्मत पलटने वाली है तो वो हैं सुशांत सिंह राजपूत। उन्होंने खुद को पूरी तरह ले महेंद्र सिंह धोनी के जैसा बना लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
फिल्म क्रिकेट पर बनी है और क्रिकेट हमारे देश में किसी धर्म से कम नहीं है और ये थियेटर के अंदर के माहौल को देखकर और अच्छी तरह समझ आ जएगा। फिल्म से पहले लोग इस कदर एक्साइटेड हैं जैसे फैन्स भारत के मैच से पहले क्रिकेट प्रेमी होते हैं।
फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल तो है ही साथ ही इसके दूसरे शो के लिए भी लोग अभी से ही थियेटर में आ चुके हैं। आखिर कंट्रोल हो तो कैसे हो 
फिलहाल नीचे देखें लोगों का क्या रिएक्शन हैं इस फिल्म के लिए..


Click it and Unblock the Notifications


















