Opps..भारत-पाकिस्तान मैच और धोनी की फिल्म..प्लान कैंसिल
भारत-पाकिस्तान मैच और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बॉयोपिक लांच। जी हां, प्लान कुछ ऐसा ही था, लेकिन खबरों के अनुसार, अब निर्माताओं ने लांच प्लान को कैंसिल कर दिया है। 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' का लांच विश्व कप 2015 में भारत-पाकिस्तान मैच के दिन होना था, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है।
दरअसल, फिल्म की टीम ने प्लान किया था कि 'एमएस धौनीः द अनटोल्ड स्टोरी' को रविवार को ऑस्ट्रेलिया में लांच कर दिया जाएगा। टीम को लगा कि वहां बायोपिक को लांच करना सही रहेगा क्योंकि उस दिन भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच होगा। लेकिन अफसोस, फिल्म निर्माता को इस प्लान को बदलना पड़ा और इसका एकमात्र कारण है टीम इंडिया का प्रदर्शन।
सूत्रों के अनुसार, 'टीम इंडिया की खराब फॉर्म को लेकर एक्सपर्ट्स चिंता में हैं। यहां तक की पूर्व क्रिकेटर इस ओपनिंग मैच में टीम की जीत को लेकर अनिश्चित हैं। लिहाजा, एमएस धोनी की बायोपिक के निर्माता ऑस्ट्रेलिया जाकर इसकी घोषणा करने को लेकर असमंजस में हैं।' बहरहाल, अभी तक फिल्म का सिर्फ एक पोस्टर रिलीज किया गया है। जबकि फिल्म में धोनी की भूमिका के लिए सुशांत सिंह राजपूत और साक्षी धोनी के लिए आलिया भट्ट को फाइनल कर लिया गया है।
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने वाली थी लेकिन धोनी ने टेस्ट क्रिकेट संन्यास ले लिया था, जिसके बाद शूटिंग को टाल दिया गया। और अब फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
