17 जनवरी को रिलीज होगी किरण राव की 'धोबीघाट'

देखें - धोबीघाट का फर्स्ट लुक लांच | धोबीघाट का प्रोमो वीडियो में
धोबी घाट के प्रोमोज में किसी भी तरह के संवाद नहीं हैं। इसके बावजूद फिल्म अपनी विषयवस्तु को पूरी तरह एक्सप्रेस करती है और बताती है कि ये एक संजीदा फिल्म है। आमिर खान इस पा र्टी से पूरी तरह गायब रहे। किरण के मुताबिक ये उनकी फिल्म है और वह चाहती हैं कि धोबी घाट की जिम्मेदारी पूरी तरह उनकी हो। फिल्म 17 जनवरी 2011 को लांच होगी।
देखें - धोबीघाट की गैलरी
किरण के मुताबिक धोबी घाट ना तो कोई कॉमेडी फिल्म है और ना ही इसमें किसी तरह के नाटकीय दृश्य और चमत्कारिक संवाद हैं। किरण ने अपनी फिल्म धोबी घाट को जिंदगी की एक स्लाइस के रूप में परिभाषित किया। किरण ने साफ किया कि उनक फिल्म का बिषय गंभीर है और यह बॉलीवुड की मसाला फिल्मों की श्रेणी में नहीं आती। धोबी घाट के प्रोमोज थियेटर्स में गुजारिश और हैरी पॉटर के साथ दिखाए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











