टोरंटो महोत्सव में दिखायी जाएगी ‘धोबी घाट’

मुंबई में मानसून के मौसम की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म आमिर खान (अरुण), मोनिका डोगरा (अनिवासी भारतीय लड़की शाई) और प्रतीक बब्बर (मुन्ना धोबी) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में निर्देशक किरण राव और उनके पति व अभिनेता आमिर खान के काम की प्रशंसा करते हुए कैमरन ने कहा, "वास्तव में 'धोबी घाट" एक मसाला फिल्म नहीं है। इसमें न गीत हैं न नृत्य है। यह वास्तव में एक स्वतंत्र फिल्म है, एक ऐसी कहानी है जो मुंबई के लिए एक प्रेम पत्र जैसी है, यह मुंबई के लोगों की बात करती हैं। फिल्म में आमिर ने एक कलाकार की भूमिका निभाई है। फिल्म की आपस में उलझी हुई तीन कहानियां आपके आगे वर्तमान मुंबई का चित्र खीचेंगी।"
उन्होंने महोत्सव में प्रदर्शन के लिए फिल्म के चयन के विषय में बात करते हुए कहा, "यह बहुत सरल फिल्म है और मुझे बहुत पसंद है। मैं महीनों से उनसे इस विषय में बात कर रहा हूं। मैंने जुलाई में मुंबई में यह फिल्म देखी थी और मुझे लगता है कि मुझे उससे प्यार हो गया है। इसे बहुत खूबसूरती से बनाया गया है।
यह बहुत उत्तेजक और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इसमें मुंबई के वास्तविक एहसास को दिखाया गया है। फिल्म में मुंबई की गलियों और लोगों को महसूस किया जा सकता है। यह सब कुछ मानसून के मौसम में होता है इसलिए आप वहां की बारिश और साल के उस समय की शहर की गतिविधियों का भी एहसास कर सकेंगे।" महोत्सव में 'धोबी घाट" के अलावा फिल्मकार अनुराग कश्यप की 'द गर्ल इन येलो बूट्स" का भी प्रदर्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications











