विश्वस्तरीय फिल्म है 'धोबी घाट': राहुल बोस

वह इस फिल्म को विश्व-स्तरीय बताते हैं। बोस ने ट्विटर पर लिखा है, "एक निजी प्रदर्शन में 'धोबी घाट' देखी। मैं किरण राव को नमन करता हूं, मेरे द्वारा अब तक देखी गई फिल्मों में से सबसे अच्छी भारतीय फिल्मों में यह शामिल है। यदि हम वाकई भारतीय सिनेमा में वास्तविक सिनेमा खोजें तो हमारी खोज मार्मिक और दिल को छू लेने वाली फिल्म 'धोबी घाट' पर आकर खत्म हो जाती है।"
किरण राव के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'धोबी घाट' इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें आमिर के अलावा प्रतीक बब्बर, कृति मल्होत्रा और मोनिका डोगरा मुख्य कलाकार हैं।
बोस ने 'धोबी घाट' में अभिनय के लिए प्रतीक, मोनिका, कृति व आमिर की सराहना की है। उन्होंने फिल्म का सम्पादन और संगीत भी बेहतरीन बताया है।
More from Filmibeat
aamir khan आमिर खान किरण राव धोबी घाट प्रतीक बब्बर राहुल बोस dhobi ghat kiran rao prateek babbar rahul bose


Click it and Unblock the Notifications











