'धोबी घाट' पर आमिर को हुआ इश्क

आमिर ने बताया, "मैं चाहता था कि किरण की यह फिल्म पूरी न हो। लेकिन कहानी पूरी करने के बाद किरण ने इसे मुझे सुनने के लिए कहा। मैंने किरण से कहा कि फिल्म की कहानी मैं कन्नूर में रहने वाले अपने चाचा मंसूर खान के साथ सुनना चाहूंगा। मुझे यकीन था कि चाचा को यह कहानी पसंद नहीं आएगी। किरण ने जब यह कहानी चाचा के साथ सुनाई तो मैं दंग रह गया। इस फिल्म की कहानी मेरे द्वारा अब तक कि सुनी गई सबसे अच्छी कहानियों में से एक थी। फिल्म की कहानी सुनने के बाद एक बार फिर मुझे किरण से प्रेम हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











