'धोबी घाट' से हुई दोगुनी कमाई

फिल्म के निर्माता व अभिनेता आमिर खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं 'धोबी घाट' के व्यवसाय से बहुत खुश हूं। 'धोबी घाट' जैसी फिल्में वास्तव में मान्यताओं को तोड़ रही हैं। यह एक अलग तरह की फिल्म है और जितना व्यवसाय इसने किया है वह इस तरह की फिल्म के लिए बहुत ज्यादा है। यदि इसमें लगे पैसे की बात की जाए तो यह फिल्म बेहद सफल रही है। हमने फिल्म निर्माण में जितना पैसा लगाया, इससे अब तक उसकी दोगुनी कमाई हो चुकी है।'
मुम्बई की पृष्ठ भूमि पर आधारित 'धोबी घाट' का निर्माण पांच करोड़ रुपये में हुआ है जबकि इसके प्रदर्शन के दो दिनों के अंदर ही इससे 9.3 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी थी। मोनिका डोगरा, कृति मल्होत्रा, प्रतीक बब्बर और आमिर ने इसमें अभिनय किया था। आमिर फिल्म को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। वह आगे भी इस तरह की फिल्मों में काम करने की इच्छा रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











