'पाखंडी है...' हनुमान जी से डायरेक्ट बात करते हैं Dhirendra Shastri? वीडियो देख लोग बोले- मूर्ख बना रहा...

Dhirendra Shastri Troll For His Old Video: बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर हुए धीरेंद्र शास्त्री आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री दरबार लगाते हैं जहां पर वह दावा करते हैं कि उनके ऊपर बालाजी की विशेष कृपा है। अब इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद में काफी लोग भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
धीरेंद्र शास्त्री के इस वायरल हो रहे वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वह किसी कमरे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और छोटा सा दरबार लगाया हुआ है। नीचे की तरफ कुछ उनके भक्त भी देखे जा सकते हैं जो बैठे हुए हैं। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री को खुद से ही बात करते हुए देखा जाता है और ऐसा लग रहा है कि वह साक्षात भगवान से फोन मिलाकर बात कर रहे हैं।
सामने बैठी हुई बच्ची के बारे में धीरेंद्र शास्त्री ऐसे पूछते हैं कि भगवान साक्षात उनको सब कुछ बता देते हो। यहां तक कि अपने हाथ पर ही यह नंबर डायल करते हुए भी नजर आते हैं। कहा जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की यह वायरल हो रही वीडियो 2014 की है और वीडियो को देखने के बाद में ऐसा लग रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री के पास में हनुमान जी का नंबर भी है।
अब लगातार धीरेंद्र शास्त्री के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो देखने के बाद में काफी सारे लोग तो उनको पाखंडी और ढोंगी बताते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि पहले यह गरीब थे और अब लोगों की संख्या बढ़ गई है तो अब करोड़पति हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











