कौन तय करेगा Dhirendra Shastri की शादी? खुद दिया जवाब, बोले- हमारी पसंद ही...

Dhirendra Shastri On His Marriage: बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपने किसी न किसी बयान के चलते भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब हाल ही में उनको शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर देखा गया जहां पर उन्होंने काफी अपने से जुड़ी हुई बातें भी बताई है।
अब इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में शुभांकर मिश्रा द्वारा उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया कि आपकी शादी कौन तय करेगा।
इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब देते हुए माता-पिता का नाम लिया। तो शुभांकर मिश्रा ने कहा कि अगर आपको कोई और पसंद आ जाए क्योंकि आप तो मनमौजी हो। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि माता-पिता की पसंद ही हमारी पसंद है। यह बात हमने अपने दिमाग को पूरी तरीके से समझा दी है।
हालांकि शुभांकर मिश्रा ने एक बार फिर से सवाल किया कि लेकिन जैसे आपने दुनियादारी देख ली है और आपके माता-पिता गांव में रहते हैं। आप ज्यादा लोगों से मिलते भी हो और आपने काफी लोगों को देखा है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि आपकी भी पसंद बदल जाए या बदल गई हो समय के साथ। तो धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिल्कुल नहीं हम मौसम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications