तुम ना मेरे लिए तड़पना.. तुमने अगर मुझे चाहा तो.. वैलेंटाइन डे पर खुले बाबा बागेश्वर, लोग बोले- जया किशोरी

Dhirendra Shastri Valentine's Day: बागेश्वर धाम यानी की धीरेंद्र शास्त्री आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने बेहद कम वक्त में अपनी एक खास पहचान बना ली है और आपको बता दें कि वह दरबार लगाते हैं। जहां पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है और उनके दर्शन प्राप्त करने के लिए काफी लोग बेताब रहते हैं।
अब इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि वह हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वैलेंटाइन के मौके पर वह बेहद ही खूबसूरत शायरी बोलते हुए नजर आए हैं। इसके बाद हर कोई उनके अंदाज का दीवाना हो गया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि "मैं तड़पू तो तड़पू, मगर तुम ना मेरे लिए तड़पना। तुम अगर तड़पे तो फिर मशहूर हो जाऊंगा मैं मजबूर हो जाऊंगा मैं। मैं देखूं तो देखूं मगर तुम ना मुझको देखना। तुमने अगर मुझे देखा तो फिर मशहूर हो जाऊंगा मैं। मैं अगर चाहूं तो चाहूं मगर तुम ना मुझे चाहना तुमने अगर मुझे चाहा तो फिर तेरे प्यार में मगरूर हो जाऊंगा मैं।"
बाबा बागेश्वर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और कमेंट सेक्शन में फैंस इसे जया किशोरी से जोड़ रहे हैं। दरअसल, आपको बता दें कि कुछ समय पहले जया किशोरी और बाबा बागेश्वर की शादी दे अफवाह फैल गई थी जिसे दोनों ने सीरे से खारिज कर दिया।
अब लगातार धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे लोग उसे पर कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आपने बहुत खूबसूरत कहा। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि हम वैलेंटाइन तो नहीं मानते हैं लेकिन आपको देखकर हैप्पी वैलेंटाइन डे खाने का मन कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications