कितना कमा लेते हैं Dhirendra Shastri? खुद किया खुलासा, बोले- हमारे पास करोड़ों...

Dhirendra Shastri Income: बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध हुए धीरेंद्र शास्त्री अभी के वक्त में आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं और आपको बता दें कि वह अक्सर विवादित बयानों के चलते भी सुर्खियों में आ जाते हैं। अब इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह अपनी कमाई के बारे में बता रहे हैं।
दरअसल धीरेंद्र शास्त्री का यह वायरल हो रहा वीडियो इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' का है। जहां पर खुद रजत शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री से उनकी कमाई को लेकर सवाल किया था। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा था कि "हमारी तो कोई भी फिक्स कमाई नहीं होती है क्योंकि हमारी कोई कंपनी या फिर बिजनेस नहीं है।"
इस पर आगे बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि "हमारे पास में करोड़ों सनातनियों का प्यार है और लाखों-करोड़ों लोगों की दुआएं भी साथ में है। हजारों संतों का हमारे पास में आशीर्वाद भी है और इतनी हमारी कमाई होती है। जितने सनातनी होते हैं उतनी ही कमाई होती है तो आप हिसाब लगा लो।"
अब लगातार धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और लोग भी इस पर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। काफी सारे लोग तो धीरेंद्र शास्त्री की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर पर खूब तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन अगर हम धीरेंद्र शास्त्री की बात करें तो आपको बता दें कि वह श्री राम कथा के साथ में अपना दिव्या चमत्कारी दरबार भी लगते हैं। जब वह चर्चा में आए तो काफी सारे लोगों ने सवाल उठाया की धीरेंद्र शास्त्री अंधश्रद्धा फैला रहे हैं हालांकि बाद में उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि भी कर दी थी। धीरेंद्र शास्त्री पर कई आरोप भी लगे थे।


Click it and Unblock the Notifications