बांग्लादेशी खिलाड़ी खिलाने पर अब शाहरुख खान को लेकर ये क्या बोल गए धीरेंद्र शास्त्री? चर्चा में है बयान
Dhirendra Shastri on Shahrukh Khan: बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की लिंचिंग के बाद इंडिया में काफी गुस्सा है और लोग बुरी तरह से भड़के हुए हैं। ऐसे में कुछ सेलिब्रिटी लगातार शाहरुख खान को टारगेट कर रहे हैं और कह रहे हैं उनकी आईपीएल टीम केकेआर में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी है, उसके क्यों खरीदा गया।

इस पर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर लगातार हमलावर हैं। अब उनके अलावा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का बयान सामने आया है और उन्होने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि काफी हैरान करने वाला है। धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर वाले बाबा जी भी इस मामले में चुप नहीं रहे हैं। शाहरुख खान और बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर बाबा जी ने कहा, ''इसमें तो बीसीसीआई निर्णय लेगी लेकिन हमारा यही कहना है इसमें बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को ये बात उठानी चाहिए। जो हमारे हिंदू भाई वहां रहते हैं उनका रक्षा हो वहां पर।'' इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि इस मुद्दे को अगर गौर से देखेंगे तो शाहरुख खान का इसमें कोई दोष नहीं है। आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी होने के कई दिन बाद बांग्लादेश में ये घटना हुई थी। इसके बाद भी शाहरुख खान को टारगेट किया जा रहा है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''क्रिकेटरों का मालिक कौन है बीसीसीआई में।'' एक ने लिखा, ''शेख़ हसीना आपकी मासी है।'' एक ने लिखा, ''SRK बांग्लादेशी प्लेयर टीम में कुछ दिन रखे तो देशद्रोही...मोदी जी महीनो शेख हसीना को रखा भारत में तो वो देशभक्ति..... ?'' एक ने लिखा, ''अरे भाई साहब शेख़ हसीना को कौन छुपाया था।'' हालांकि इस पूरे मामले में शाहरुख खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











