धीरेंद्र शास्त्री से शख्स ने किया शादी को लेकर सवाल, बागेश्वर सरकार बोले- नंगे आइयो... देखें पूरा वीडियो

Baba Bagheshwar Weding: बागेश्वर धाम से मशहूर हुए धीरेंद्र शास्त्री आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर भी वह छाए रहते हैं। काफी सारे इंटरव्यू में भी वह कुछ ना कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिससे कि काफी वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
धीरेंद्र शास्त्री के इस वायरल वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक शख्स उनसे सवाल करता है कि आप शादी कब करेंगे? आपके हमने इधर-उधर वीडियो देखे हैं कि आप इससे शादी कर रहे हो या उससे शादी कर रहे हो। धीरेंद्र शास्त्री ने इस शख्स के जवाब पर कहा कि "घर हमारा बसना है तो तुमको क्या टेंशन है। लुगाई हमें मिलेगी तो तुम्हें क्यों मिर्ची लग रही है।"
वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स कहता है कि आपकी शादी हो जाएगी तो अच्छी बात है। इस पर धीरेंद्र शास्त्री जवाब देते हुए कहते हैं कि तुम्हें अभी हम खुश नहीं लग रहे हैं। फिर यह शख्स धीरेंद्र शास्त्री से कहता है कि हमें आपकी बारात में जाना है। धीरेंद्र शास्त्री भी कहते हैं कि बारात में अभी चले जाओ।
बाद में यह शख्स कहता है कि हमें अपनी शादी में बुलाओगे। इस पर धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि बिल्कुल आना है हमारी बारात में और तुम अपना फोन नंबर दे जाओ। पूरे खानदान के साथ में आ जाना। अपने सूट सिलवा ले और तैयारी कर लो। फिर यह सब सवाल करता है कि सफारी सूट बनवाए या फिर सादा बनवाए। इस पर धीरेंद्र शास्त्री भी कहते हैं की नंगे आ जाना।
वायरल हो रही है इस वीडियो में शख्स धीरेंद्र शास्त्री से कहता है कि नंगे आएंगे तो शर्म लगेगी। इस पर धीरेंद्र शास्त्री जवाब देते हुए कहते हैं कि यह तुमको अभी शर्म नहीं आ रही है तो कल क्या आएगी। अब लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग इस पर कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications