VIRAL: धीरेंद्र शास्त्री को मिला शादी का प्रपोजल तो गुस्साए महाराज, बोले- तुम्हें शर्म नहीं आती...नक-कटु

Dhirendra shastri

Dhirendra shastri angry after seeing marriage proposal: हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले बागेश्वर बाबा इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

बता दें कि इस पदयात्रा में तमाम सितारे उनके साथ जुड़े हैं। पहलवान खली और फिर संजय दत्त भी पदयात्रा में उनके साथ शामिल हुए थे। इतना ही नहीं संजय दत्त ने यह भी कहा कि वह इस पदयात्रा को आगे तक लेकर जाएंगे।

संजय दत्त आगे बोले कि महाराज इतने हैंडसम हैं कि उनपर फिल्म क्या बनेगी। और अगर बनेगी भी तो वह खुद ही अपना किरदार निभा सकते हैं। धीरेंद्र शस्त्री के ज्ञान के साथ-साथ उनके लुक्स के भी जमकर चर्चे होते हैं। बता दें कि धीरेंद्र शस्त्री की अभी तक शादी नहीं हुई है इसीलिए कई महिलाएं उनसे शादी करने की इच्छा जताती हैं।

वहीं हाल ही में धीरेंद्र शस्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां उनकी शादी के लिए आए प्रपोजल को वह पढ़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल धीरेंद्र शस्त्री के यूट्यूब चैनल पर एक महिला ने शादी का प्रोपजल रखा है। लड़की के कमेंट को पढ़ते हुए धीरेंद्र शस्त्री कहते हैं कि 'ये कोई सपना मिश्रा 420 हैं। उनके नाम में ही 420 है। उन्होंने बहुत ही अजीब कमेंट किया है।'

धीरेंद्र शस्त्री इस कमेंट को पढ़ते हैं- 'गुरु जी मैंने आपसे शादी की अर्जी लगाई थी आप सपने में बालाजी आए थे। तो क्या रिश्ता पक्का समझें।' इस पर धीरेंद्र शस्त्री जवाब देते हुए कहते हैं कि 'बिल्कुल ना समझें। बहन जी, राखी रख लेना रक्षाबंधन पर जरूर आना वेलकम टू यू। तुम्हें शर्म नहीं आती अपने मन से ऐसी बात करती हो वो भी बाबा बागेश्वर के प्रमाणित यूट्यूब चैनल पर । हमें ब्याह करना होगा तो अपनी माता जी की आज्ञा से करेंगे। गजब की हो तुम...शर्म नहीं आती नककटु...'

बता दें कि धीरेंद्र शस्त्री के ऐसे रिएक्शन को देख इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह- क्या रिएक्शन है। अब तो लड़की सदमे में होगी। तो वहीं दूसरे ने कहा- नककटु काफी पर्सनली बोला है महाराज जी ने। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सपना का सपना अधूरा ही रह गया। वहीं चौथे यूजर ने लिखा है- बाबा ने क्या मुंह तोड़ जवाब दिया है अब कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X