महामंडलेश्वर बनाए जाने पर ममता कुलकर्णी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? बोली ये बात!

Mamta Kulkarni Dhirendra Krishna Shastri- हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को भला कौन नहीं जानता है। जब से वो इंडिया लौटी हैं काफी चर्चा में हैं और लगातार आध्यात्म की ओर बढ़ रही हैं।
इस वक्त खबर आ रही है कि उनको किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया दिया है और वो कुंभ भी पहुंची थी। लेकिन जैसे ही उनको महामंडलेश्वर बनाया गया तो विवाद खड़ा हो गया है।
लोगों को नागवार गुजर रहा है और किन्नर समुदाय के भी कुछ लोगों ने इसपर गुस्सा व्यक्त किया है। लेकिन अब बागेश्वर धान के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इसपर गुस्सा जाहिर किया है।
क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने को लेकर धींरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ खास प्रभावित नहीं हुआ है। बल्कि उन्होने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि ये पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का भाव हो। इसके बाद ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ममता कुलकर्णी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
धीरेंद्र शास्त्री की इस बयान को लेकर लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''किन्नर अखाड़ा को एक ब्रांड एंबेसेडर की जरूरत थी अपने प्रचार के लिए, वही किया है। अब ये किन्नर अखाड़ा को प्रमोट करेंगी।''
एक ने लिखा, ''ए तू पता कर ना इसके अंदर वो है क्या जो तू बोल रहा है, तू कागज पर लिख कर देखता है ना इसका भी देख।'' एक ने लिखा, ''वैसे साधु तो तुम भी नहीं हो ढोंगी शास्त्री।'' एक ने लिखा, ''सादर प्रणाम महाराज जी आप की बात सही है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications