हिंदूओं की आबादी बढ़ाने में योगदान देंगे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- हमारा ब्याह होने दो उसके बाद तो बस...
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए दिनों अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं। खासतौर पर वह हिंदुओं को लेकर बेबाकी से अपने दिल की बात कहते हैं। वह कई बार मुस्लिम की बढ़ती आबादी पर सवाल उठा चुके हैं। बता दें कि हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदूओं की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई है।

धीरेंद्र शास्त्री को सताई चिंता
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय कथा के लिए पुष्कर गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। साथ ही उन्होंने घटते हिंदू बढ़ते मजहबी देश को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश बर्बादी की परिस्थिति में जा रहा है।
ब्याह होने के बाद हम भी देंगे योगदान
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदूओं को कम से कम 4-4 बच्चे पैदा करने चाहिए। हमारी तो शादी ही नहीं हुई है अभी तक तो लोग तो हम पर बोलेंगे ही कि बाबा का क्या योगदान है। बागेश्वर बाबा कहते हैं कि जब हमारा भी ब्याह हो जाएगा तो हम भी इसमें बढ़ चढ़कर योगदान करेंगे।
जल्द होगी घर वापसी
इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों की घर वापसी को लेकर भी बयान देते हैं। वह कहते हैं आप लोगों ने एक फिल्म देखी होगी जिसका नाम था 'अमर-अकबर-एंथनी' फिल्म के खत्म होते होते यह मालूम पड़ता है कि तीनों का बाप एक ही होता है जिसका नाम कन्हैयालाल होता है। अगर ये बात सभी को समझ आ जाए तो घर वापसी हो जाएगी।
जल्द शादी करेंगे धीरेंद्र शास्त्री
आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के लिए शादी के कई रिश्ते आ रहे हैं यहां तक की खुद ही कन्याएं अपना रिश्ता लेकर बाबा के पास पहुंच जा रही हैं, लेकिन बागेश्वर बाबा लड़कियों की फटकार लगा देते हैं। वह कहते हैं कि हम ऐसे वैसे ब्याह करने वाले नहीं हैं हमारी माता जी के पास जाओ उधर रिश्ता भेजो। यहां क्या आई हो। बता दें कि
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खास दोस्त इंद्रेश उपाध्याय की हाल ही में शादी हुई है। जिसके बाद माना जा रहा है कि अब जल्द ही बागेश्वर बाबा भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











